WB Elections 2026: चुनावों से पहले ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन, अकेले लड़ेंगे

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

क्यों लिया फैसला

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हुमायूं कबीर के एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ हैं और इसके बाद ही ओवैसी ने यह फैसला लिया है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है। एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे।

उन्होंने आगे लिखा आज से एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है। खबरोें की माने तो वीडियो में, कबीर को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और वह शुभेंदु अधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।

pc- news18 hindi