WB Elections: दूसरे चरण के मतदान के पूर्व बंगाल के जद्गल में फैली हिंसा, मोदी के रैली से पहले हुआ...
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। पहला चरण पूरा हो चुका हैं और अब दूसरे की बारी है। लेकिन उसके पहले रविवार रात जगद्दल पुलिस स्टेशन के पास तनाव उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले विरोधी राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच जमकर झड़पें हुईं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इलाके में रैली करने वाले हैं।
फेेंके गए बम
मीडिया रिपोटर्स की माने ता इस दौरान कथित तौर पर देसी बम फेंके गए और गोलीबारी की भी खबरें आईं। इसमें सीआईएसएफ का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसका इलाज भटपारा स्टेट जनरल अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार रात करीब 10 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, ताकि ममता बनर्जी के नाम पर कथित तौर पर दर्ज एक मामले की कॉपी ले सकें। लगभग उसी समय तृणूल कांग्रेस पार्षद मनोज पांडे भी पार्टी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए।
फैल गई हिंसा
इसके तुरंत बाद भाजपा नेता अर्जुन सिंह भी पुलिस थाने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि जैसे ही वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले तनाव भड़क उठा और एक तीखी झड़प हुई जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कथित तौर पर पहले एक तृणूल कार्यकर्ता पर हमला किया गया था, जिसके बाद दूसरी तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई। यह झड़प जल्द ही घोषपारा रोड तक फैल गई।
pc- jagran






