Weather Update: राजस्थान में आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले भी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम इस समय बदला हुआ हैं, दोपहर में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम को बादल छा जाने से लोगों को राहत मिली हुई है। आज भी सुबह से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाएं हुए हैं सुबह गर्मी से लोगों को राहत है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

आंधी बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को प्रदेश में मौसम गतिविधियां और अधिक प्रभावी हो सकती हैं। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव की स्थिति से राहत मिलेगी।

pc- gnttv.com