Weather Update: राजस्थान में 21 जुलाई के बाद हो सकती हैं बारिश, अभी 3 दिन शुष्क रहेगा मौसम, तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को बारिश के इस मौसम में गर्मी परेशान कर रही है। प्रदेश में हालात ऐसे हो रहे हैं की बारिश नहीं होने से फसले खराब हो गई है। इस बार के मानसूनी सीजन में बारिश अभी तक राजस्थान में बहुत कम हुई है। वहीं बढ़ते तापमान और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार 18 जुलाई यानी के आज भी प्रदेश में बारिश के सिस्टम का असर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और जोधपुर संभाग में स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

21 जुलाई के बाद में हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो कम दबाव का क्षेत्र, मानसून ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण जैसे मौसम तंत्र अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल अगले 3-4 दिन मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान और 22-23 जुलाई से पश्चिमी व मध्य राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। 23 से 28 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून फिर से जोर पकड़ सकता है।

तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजस्थान का सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। राजस्थान मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना स्पष्ट रूप से विकसित कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर सामान्य लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। वर्तमान में यह सिस्टम पश्चिम बंगाल, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास स्थित है। इसी मौसम तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियों में बदलाव की संभावना जताई गई है।

pc- amar ujala