Weather update: राजस्थान में ठंड का असर हुआ तेज, करौली में पारा पहुंचा 3 डिग्री, शीतलहर का अलर्ट जारी
- byShiv
- 27 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है, अब कड़ाके की ठंड लोगों को सता रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है, इसके साथ ही आज और कल कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट का दौर भी जारी है। यानी रात के साथ साथ दिन भी ठंडे हो रहे हैं, प्रदेश में करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में 28.4 अधिकतम तापमान डिग्री दर्ज किया गया।
दिख रहा कोहरा भी
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5 डिग्री, पाली और अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 6.6, सीकर में 7.5, लूणकरणसर में 6.1, दौसा में 5, और अलवर में 6 डिग्री तापमान रहा। वहीं बीते दिन राजधानी जयपुर में अधिकतम 23.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। आज कुछ शहरों में शीतलहर की संभावना है। अलवर, झुंझनू, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज से एक तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे एक बार फिर से सर्दी का जोर और बढ़ेगा।
pc- naidunia.com





