Weather Update: राजस्थान में आज से कम होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ेगा अब तापमान, जाने कैसा रहेगा आगे मौसम
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आंधी बारिश के कारण प्रदेश का तापमान अभी नीचे हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। प्रदेश में मार्च के आधे महीने के बाद से ही लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और उसके कारण ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को फसलों का नुकसान भी हो रहा है। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में आंधी-बारिश से किसानों और पशुपालकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
अप्रैल में सर्दी का अहसास
बारिश और ओलाविृष्ट की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन और रात के तापमान में कमी हुई है, जिससे ठंडक महसूस हो रही है। सुबह-शाम तापमान काफी कम रहता है। अजमेर में अधकित तापमान 27.3 डिग्री सेल्सयिस और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड हुआ है। अलवर में अधिकत तापमान 28.0 डिग्री सेल्सयिस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज हुआ है।
बारिश से राहत
मौसम विभाग की माने तो अब बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। चूरू, झुंझुनू, सीकर, दौसा, जयपुर, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट है।
pc- etv bharat






