Weather update: राजस्थान में बदलने लगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ समाप्त, अब गर्मी दिखाएगी तेवर
- byShiv sharma
- 24 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदलने लगा हैं, इसके साथ ही अग गर्मी का असर भी शुरू होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह तीन दिनों से हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया था। अब लोगों को फिर से तपती धूप का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सुबह और शाम के समय में सर्दी अभी भी बनी रहती है।
कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 29.2 डिग्री, जयपुर में 28.5 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 28.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.2 डिग्री, बाड़मेर में 34.6 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब तापमान में फिर वृद्धि होने लगी है। इससे फिर से दिन के अंदर तपा देने वाली गर्मी का अहसास होने लगेगा। विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 45 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा आगामी दिनों में अधिकतम तापमानों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही गर्मी का दौर भी शुरू हो जाएगा।
pc- news18