Weather update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, अब गर्मी दिखाएगी तेवर, होली तक प्रदेश का तापमान जा सकता हैं 35 डिग्री पार
- byShiv
- 08 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां लोगों ने गर्मी आई समझ गर्म कपड़े अंदर रख दिए थे वहीं लोगों को बारिश और ओलों के कारण फिर से कपड़े निकालने पड़े। उत्तरी हवाओं के कारण भी ठंड बढ़ी और अब फिर से गर्मी सताने लगी है। रात सर्द और दिन खूब गर्म हो रहे है। तापमान में सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिन में तेज धूप खिली रही है। जिससे राजस्थान के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है।
तापमान फिर से बढ़ रहा
बीते 24 घंटे की माने तो मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 9 से 72 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 13.8 डिग्री, जयपुर में 14.4 डिग्री, सीकर में10.5 डिग्री, कोटा में 15 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।
होली के बाद बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार होली तक प्रदेश का तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन उसके बाद राज्य में मौसम गर्म होने की संभावना हैं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वैसे मौसम विभाग की आकलन हैं की इस बार भी गर्मी प्रदेश में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
pc- aapkarajasthan.com