Weather update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, 3-4 फरवरी को प्रदेश कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, सर्दी से नहीं मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम बदल रहा हैं, फरवरी का महीना शुरू हो चुका हैं और इसके साथ ही गर्मी दस्तक देने वाली है। लेकिन फरवरी के आधे महीने तक अभी सर्दी का दौर चलने वाला है। प्रदेश में एक बार फिर से मावठ होने वाली हैं और इसके कारण ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जह हां प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वैसे कई जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।, जिसके कारण अभी सर्दी बनी हुई है।

मौसम रहेगा शुष्क लेकिन सर्दी से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल प्रदेशवासियों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। बीते 24 घंटे में राजधानी जयपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री से बढ़कर 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 05.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 2 फरवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इसके असर से 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 3 से 4 फरवरी के दौरान प्रदेश में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। बताया जा रहा हैं उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी।

pc- kisan tak