West Bengal: पीएम मोदी की फोटो जलाकर उसकी आग से सिगरेट जलाता दिखा युवक, जमा रहा था भौकाल...पुलिस से मुलाकात के बाद का वीडियो....

इंटरेनट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें आपको कई चीजें देखेने को मिल जाती है। ऐसे में अब  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला पश्चिम बंगाल में इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के बारासात इलाके के रहने वाले 32 साल सौमिक चटर्जी पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जलती हुई तस्वीर की लौ से सिगरेट जलाते हुए दिखाई दे रहे थे।

हो गई वायरल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इसके बाद बीजेपी नेताओं की नजर इस पर पड़ी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। बारासात मंडल-3 के बीजेपी अध्यक्ष अनिर्बाण बिस्वास ने इस मामले में बारासात थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने सौमिक चटर्जी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत में प्रधानमंत्री की मानहानि करने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था इसी आधार पर । कानूनी कार्रवाई की गई।

कोर्ट जाते समय मांगी सार्वजनिक माफी
पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तब टीवी कैमरों के सामने सौमिक चटर्जी ने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है, मैं सभी लोगों से माफी मांगता हूं.” उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बदले हुए रवैये की भी काफी चर्चा हो रही है।

pc- news18