West Bengal Elections 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं और उन राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है। यहां अभी ममता बनर्जी की सरकार हैं, अब भाजपा और कांग्रेस यहां अपनी अपनी सरकार बनाने की जी तोड़ मेहनत कर रहे है। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और पहली में लिस्ट में पार्टी ने कुल 284 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी को 30 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रत्याशियों की लिस्ट आई सामने
कांग्रेस पार्टी ने रविवार (29 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही है। भवानीपुर सीट पर कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उतारकर कड़ा मुकाबला पेश करने की कोशिश की है। जबकि पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी। राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस ने मौसम नूर पर भरोसा जताते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल की मालतीपुर सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) सीट से टिकट दिया है। क्योंकि बहरामपुर अधीर रंजन चौधरी का अभेद्य किला माना जाता रहा है। वह यहां से 1999 से लगातार पांच बार सांसद रहे हैं।
pc- x.com




