West Bengal Elections 2026: विधानसभा चुनाव में ओवैसी की एंट्री, मुसलमानों का बता दिया सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने वाली....

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा कांग्रेस ही नहीं यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की भी एंट्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पर करारा हमला बोला।

क्या कहा ओवैसी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ओवैसी ने साफ शब्दों में कहा कि अब तक बंगाल के मुसलमानों का इस्तेमाल केवल सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए ‘वोटिंग मशीन’ की तरह किया गया है, लेकिन अब बदलाव का वक्त आ गया है. ओवैसी ने रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, कि भारतीय राजनीति की हकीकत यह है कि जिस समुदाय के पास अपना नेतृत्व होता है, वही तरक्की और विकास देख पाता है, बंगाल में मुसलमानों की आबादी करीब 30 फीसदी है, लेकिन सरकारी नौकरियों में उनकी हिस्सेदारी मात्र 7 फीसदी क्यों है?

लिया निशाने पर
खबरों की माने तो ओवेसी ने आगे कहा, क्योंकि आपका अपना कोई बोलने वाला नहीं है। हुमायूं कबीर को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि बंगाल में एक स्वतंत्र मुस्लिम नेतृत्व खड़ा करने के लिए है, ओवैसी ने अपने भाषण में किसी को नहीं बख्शा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ईद के मौके पर रेड रोड जाकर दुआ तो मांगती हैं, लेकिन क्या दुआ मांगने से बच्चों के पेट में खाना आ जाएगा? क्या इससे शिक्षा मिल जाएगी?’ उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मुसलमानों के वोट तो लिए, लेकिन जमीन पर उनके लिए कुछ नहीं किया।

pc- BBC