WB Elections 2026:अमित शाह ने कहा, भाजपा की आई सरकार तो बंगाल से खत्म कर देंगे लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा
- byShiv
- 15 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार का काम तेज गति से चल रहा हैं। भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां इसी काम में जुटी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर इस महीने के अंत में होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह समान नागरिक संहिता लागू करके राज्य में व्याप्त लव जिहाद और बहुविवाह की प्रथा को समाप्त कर देगी।
मालदा में कर रहे थे प्रचार
खबरों की माने तो उन्होंने मालदा जिले के मानिकचक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को एक साथ चार विवाह करने की स्वतंत्रता है, लेकिन चिंता न करें। अगले महीने बंगाल में सरकार बनने के बाद यूसीसी लागू कर दी जाएगी। एक समय में चार विवाह करने की प्रथा समाप्त हो जाएगी। राज्य में अब लव जिहाद या लैंड जिहाद नहीं होगा।
टीएमसी पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर वे सोचते हैं कि वे बच निकलेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं।
pc- dd news






