West Bengal: सुबह 4 बजे बीरभूम जिले में होटल में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई गंभीर

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक होटल में लगी भीषण आग में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय होटल में आग लगी, वहां पर रुके गेस्ट सो रहे थे। कई का दम घुटने लगा। मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।


बताया जा रहा है कि होटल में आग सोमवार की सुबह करीब 4 बजे लगी। सभी लोग यहां मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जिस समय आग लगी उस समय होटल के कमरे में सभी गेस्ट सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर, दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आग लगने की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।

रामपुरहाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती पीड़ित
आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे परिसर में घना धुआं भर गया और मेहमान अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को बचाया गया और इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। जिस होटल में आग लगी है, वह तारापीठ मंदिर के पास है। होटल से ही सटा हुआ स्थानीय पुलिस स्टेशन भी है। होटल का नाम बिदिशिनी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो होटल में आग यहां ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की ओर फैली।

pc- navbharat