Winter Olympics 2026: 3 दिन में खत्म हो गए 10 हजार कंडोम, एथलीट्स करे रहे और डिमांड...आयोजक भी हैरान

इंटरनेट डेस्क। विंटर ओलंपिक्स 2026 को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर 3 दिन में ही 10 हजार कंडोम के पैकेट खत्म हो गए हैं। इसके बाद एथलीट्स ने आयोजकों पर नाराजगी भी जताई है। विंटर ओलंपिक 2026 इटली के मिलान-कोर्टिना शहर में खेला जा रहा है। इस दौरान आयोजकों की तरफ से एथलीट्स को 10 हजार फ्री कंडोम बांटे गए थे, जो 3 दिन में ही समाप्त हो गए। 

रही भारी मांग
कंडोम की भारी मांग की वजह से आयोजक भी हैरान रह गए हैं, जबकि कुछ एथलीट्स ने इसको लेकर नाराजगी दिखाई है। उनका कहना है कि स्टॉक खत्म होने के बाद अब तक कंडोम दोबारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।

आयोजकों ने दी प्रतिक्रिया
इटली के एक अखबार ला स्टांपा की रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार कंडोम 3 दिन में खत्म हो गए। एथलीट्स ने जब इसकी मांग की, तो आयोजक भी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने साफ पर स्पष्ट किया है कि एथलीट्स को और कंडोम उपलब्ध कराए जाएंगे। ये परंपरा कई सालों से चली आ रही है और एथलीट्स को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे।

pc- highlanderome.com