Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने कहा, भजनलाल सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उन्होंने एक बार फिर से कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत बाय की सरपंच तारा पुनियां के घर पर हुआ हमला प्रदेश की विफल कानून व्यवस्था का प्रमाण है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरएलपी सांसद बेनीवाल ने कहा कि मैंने मामले को लेकर झुंझुनूं के जिला पुलिस अधीक्षक सहित राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर इस हमले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं रहा और प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है।  वहीं बेनीवाल ने झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सीकर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद के निधन हो जाने का अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ हैं।

pc- patrika