Agra: प्रेमी संग गेस्ट हाउस में रंग रलिया मना रही थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति और देख लिया दोनों को उस हाल में....नहीं रहा गया तो खुद भी....
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा में प्रेम-प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां इस प्रेम प्रसंग के चक्कर में जबरदस्त हंगामा हो गया। पत्नी अपने प्रेमी से मिलने के लिए दयालबाग न्यू आगरा स्थित आरजू गेस्ट हाउस पहुंची। पति को पत्नी के आचरण पर शक हुआ तो वह पीछा करते उसी गेस्ट में पहुंच गया। प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने पहुंची पत्नी को देखकर वही हंगामा शुरू कर दिया। पति ने तुरंत पुलिस को बुलाया लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में समझौता हो गया। तीनों घर लौट गए।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के मुताबिक कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति-पत्नी में बनती नहीं है। पत्नी को स्मार्ट पति चाहिए था। पत्नी को पति रंग और वजन को लेकर भी दिक्कत है। आए दिन दोनों झगड़ा करते हैं। पत्नी पूर्व में उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत कर चुकी है। पिछले सात माह से पति को पत्नी की हरकतों पर शक हुआ। पत्नी सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती थी। मोबाइल पर चौट करते समय कभी भी हंसने लगती थी। मैसेज की टोन सुनती ही झट से मोबाइल खोलकर देखती थी। देर रात घंटों मोबाइल में व्यस्त रहती थी। पति ने पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। कई बार मोबाइल छीनकर देखने का प्रयास किया। लेकिन पत्नी ने बवाल खड़ा कर दिया।
बनाई योजना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पति ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए अपने एक दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाई। दोपहर को पत्नी तैयार हो रही थी। यह देख पति ने दोस्त को फोन कर दिया। उससे कहा कि कार लेकर घर के पास खड़ा हो जाए। कुछ देर बाद कारोबारी की पत्नी स्कूटी लेकर घर से निकली। पति ने दोस्त की कार से पत्नी का पीछा किया। पत्नी दयालबाग स्थित गेस्ट हाउस में आई। उसका प्रेमी वहां पहले से मौजूद था। दोनों ने रूम लिया। कमरे में चले गए। तभी पति आ गया और कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया, इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमी भी कमला नगर का निवासी है और चांदी कारोबारी है।
pc- aaj tak






