Amarnath Yatra: 4 दिनों में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, हिमलिंग की ऊंचाई घटी
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमरनाथ यात्रा अनवरत जारी हैं, लोग बाबा के लगातार दर्शन कर रहे है। 3 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में पिछले 3 दिनों में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि जो खबरें हैं वो यह हैं की अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार एक फीट रह गया है। 23 मई को बीएसफ के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था।
29 जून को पहली पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 6 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 90 प्रतिशत कम होने के के बारे में बताया जा रहा है, यात्रा 57 दिनों तक चलने वाली है। 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और 14 किमी वाले छोटे लेकिन कठिन बालटाल रूट से लगातार यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी।
9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन करवाए अमरनाथ पहुंच रहे यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा कुछ दिन के लिए टाल दें। प्रशासन के मुताबिक, 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट पूरी तरह भर चुके हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री बिना रजिस्ट्रेशन बालटाल या पहलगाम रूट से आगे बढ़ने की कोशिश करेगा तो उसे चेक पॉइंट्स पर रोक दिया जाएगा। उसे 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा।
pc- amarnathpilgrimage.com






