Anushka Sharma: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ कमबैक करने जा रही अनुष्का शर्मा! लेकिन उसके पहले ही...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लगभग 8 साल के बाद एक बार फिर से  बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। वो लंदन में बस चुकी हैं, अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही कमबैक करने वाली हैं, वो भी साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ, लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है- जब ये खबर आग की तरह फैली तो इसका पता भी जल्द ही लग गया। 

माना जा रहा था कि अनुष्का शर्मा भी प्रियंका चोपड़ा की तरह साउथ सिनेमा से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है, इस पर चर्चा हुई और हलचल बढ़ी तो पता चला कि ये खबर गलत है। 

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज पहली बार फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन फीमेल लीड को लेकर कई नाम सामने आ रहे थे। खबरों में कहा गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अल्लू अर्जुन के साथ कास्ट करने की बात चल रही थी, लेकिन बताया जा रहा हैं की यह एक अफवाह है।

pc- ianslive.in