Assam Assembly Elections: असम में भाजपा ने जारी की 88 नामों की लिस्ट, कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत को मिला ईनाम

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में असम में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट एक साथ जारी की है, पार्टी ने कुल 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें 88 नामों की शुरुआती घोषणा हुई थी। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही कहा था कि बीजेपी सभी उम्मीदवारों की लिस्ट एक ही बार में जारी करेगी और ऐसा ही हुआ है।

प्रद्युत बोरदोलोई को मिली सबसे खास सीट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दिसपुर असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है, प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और बुधवार को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की। सीएम हिमंता ने कहा कि ये कदम पार्टी को मजबूत करेगा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा खुद जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे, ये उनकी पुरानी सीट है और वो यहां से लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं।

खबरों की माने तो इस लिस्ट में भाजपा ने कई पुराने विधायक दोबारा टिकट दिया है। साथ ही कुछ नए और युवा चेहरे भी शामिल किए गए हैं, महिलाओं और आदिवासी इलाकों को भी अच्छी जगह दी गई है। 19 मार्च 2026 को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में बैठक की और 88 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी।

pc- northeastlivetv.com