Assam: एक नहीं 7 लोगों ने बारी बारी से बॉयफ्रेंड के सामने लड़की से किया गैंगरेप, घंटों तक नहीं पहनने दिए कपड़े, बिगड़ी स्थिति तो 10 हजार लेकर....
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम के कछार जिले के सिलचर से एक ऐसी घटना सामने आई हैं तो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां पर एक 28 साल की युवती से सात लोगों ने गैंगरेप किया हैं। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ यहां घूमने आई थी। आरोप है कि कई पुरुषों ने चाकू दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में हमलावरों ने पीड़िता से पैसे भी वसूले।
पुलिस क्या बता रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 19 फरवरी को हुई। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई और मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने एफआईआर में लिखा है कि कम से कम सात पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे अपने एक खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह अपने प्रेमी के साथ सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर कार में थी। वहां महिंद्रा थार में सवार कुछ पुरुषों ने आकर उन पर हमला कर दिया।
बॉयफ्रेंड के सामने किया रेप
परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले दोनों से उनके निवास के बारे में पूछा और फिर अचानक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। वहां लगभग सात पुरुष थे, और उन्होंने पुरुष मित्र के सामने एक-एक करके युवती से बलात्कार किया। पुलिस ने शुरू में इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि मंगलवार को सिलचर स्थित एक पत्रकार पर आरोपियों में से एक के परिवार के सदस्यों द्वारा हमला किए जाने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
pc- dailypioneer.com






