Bihar: सरकारी स्कूल की टीचर ने लिखा मम्मी-पापा में हार गई, और उसके बाद कमरे में लगा ली....अब भाई ने कहा ये मेरी बहन...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के वैशाली जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां सरकारी स्कूल की महिला टीचर के आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। टीचर का  का शव उसके मकान में मिला। खबरों के अनुसार, 26 जनवरी को मृतका प्रिया  भारती के स्कूल में गणतंत्र दिवस की तैयारी की जा रही थी। इसमें प्रिया को भी आना था, लेकिन काफी देर तक वह नहीं आई। इसके बाद सहकर्मियों ने उसके किराए के मकान में पहुंच गेट खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो प्रिया का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस और प्रिया के परिजनों को सूचना दी।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  मृतका का एक सुसाइड नोट  भी मिला है, जिसमें प्रिया ने लिखा है कि मम्मी-पापा सॉरी! मुझे किसी से भी कोई विवाद नहीं है। ये कोई हत्या नहीं है। मैं प्रिया भारती अपनी बीमारी की वजह से जीवन लीला समाप्त कर रही हूं।  प्रिया ने इसमें आगे लिखा कि मेरे पति या परिवार पर किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाए। ये कदम मेरा व्यक्तिगत है। मम्मी, भाई जी आपकी बेटी हार गई। सॉरी मम्मी।

परिवार के लोगों ने बताई हत्या
वहीं प्रिया के परिवार के लोगों ने इसे हत्या बताया है। मृतका के ममेरे भाई गुंजन कुमार ने  इस संबंध में बताया कि ये आत्महत्या नहीं है, प्रिया की हत्या की गई है।  वहीं प्रिया के मामा हरिकांत गिरी ने जानकारी दी कि वह एक सप्ताह पहले घरेलू विवाद के बाद अपनी तीन माह की बेटी को लेकर रसूलपुर चली आई थी।  परिवार के लोगों का मानना है कि प्रिया की पति के साथ अनबन चल रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

pc- sj