Bihar: पड़ौसी करना चाहता था महिला के साथ $ex, नहीं हुई राजी तो उसके बेटे के हाथ-पैर की काट दी उंगलियां, फिर गड्डे में कर दिया....
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तरफा प्यार और वासना की आग में अंधे हुए पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करजा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पड़ोसी सिकंदर चौधरी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि बच्चे की मां द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मासूम को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया।
रची खौफनाक साजिश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दो बच्चों के पिता सिकंदर चौधरी ने पुलिसिया पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह लंबे समय से ऋषिकेश की मां पर बुरी नजर रखता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला द्वारा विरोध करने और पति को बताने की धमकी देने से तिलमिलाए सिकंदर ने उसे बर्बाद करने की ठानी। 27 फरवरी की दोपहर, जब ऋषिकेश घर के बाहर खेल रहा था, आरोपी उसे मिठाई का लालच देकर सुनसान खेत में ले गया।
गड्ढे में दबाया
खबरों की माने तो आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बच्चे को सिर्फ मारना नहीं, बल्कि तड़पाना चाहता था। उसने धारदार हथियार से मासूम के हाथ और पैरों की उंगलियां काट दीं। आरोपी के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया ताकि अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो जाए और वह भागकर किसी को नाम न बता सके। इसके बाद उसने बच्चे को दो फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। घटना के 10 दिन बाद, 8 मार्च की सुबह खेत में आवारा कुत्तों को मिट्टी खोदते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। वहां से आ रही दुर्गंध के बाद जब जांच की गई, तो ऋषिकेश का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। माता-पिता ने कपड़ों के आधार पर अपने कलेजे के टुकड़े की पहचान की। मां ने बताया कि आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक गिर जाएगा। परिवार के संदेह के आधार पर सिकंदर को हिरासत में लिया गया था, जिसने कड़ी पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
pc- menshealth.com





