Bihar: डकैती के लिए घर में घुसे बदमाशो की महिला को देख बिगड़ी नीयत, पहले उसके साथ किया s@x और फिर जाते जाते ले गए साथ मेें.....

इंटरनेट डेस्क। बिहार की धर्मनगरी गया में एक बड़ी खबर सामने आई है और खबर ऐसी की आपको हिला के रख देगी। जी हां यहां एक बड़ी घटना सामने आई हैं और वो भी ऐसी जो आपके जमीन खिसका देगी। यहां एक किसान के घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि घर की महिला से रेप कर वीडियो बना लिया और सामान लूटकर फरार हो गए। जाते जाते डकैतों ने बक्से में रखे एक लाख रुपए और महिला के गले से चेन भी लूट ली। पुलिस ने इस कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार परैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो युवक एक किसान के घर में जा घुसे। घर में घुसने के बाद दोनों बदमाशों ने घर की एक महिला को पकड़ लिया। महिला को कब्जे में लेकर बदमाशों ने बक्से की चाभी छीनी और उसके अंदर रखे एक लाख रुपए लूट लिए। इसके साथ दोनों ने महिला के गले से एक चेन भी छीन ली। इसी दौरान महिला के साथ एक बदमाश ने दुष्कर्म किया तो दूसरे ने उसका वीडियो भी बना लिया।

दोनों की हो चुकी पहचान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पड़ोस के दो लड़कों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मुंह दबाकर महिला के साथ रेप किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। इस बीच दुष्कर्म पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है।

pc- aaj tak