Birthday Special: आशा भोंसले हैं इतने मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन, जानकर उड़ जाएंगे होश


इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी मानी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले का आज जन्मदिन है। 90 साल पूरे कर चुकी आशा भोंसले का जन्म आज ही के दिन यानी 08 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली गांव में हुआ था।

आशा भोंसले बॉलीवुड की दिग्गज पाश्र्वगायिका लता मंगेश्कर की छोटी बहन है। नौ वर्ष की छोटी उम्र में ही पिता का साया उठने के बाद आशा ने अपनी बहन लता मंगेश्कर के साथ फिल्मों में अभिनय के साथ साथ गाना भी शुरू किया था। आज हम आपको आशा भोंसले की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, आशा भोसले की कुल संपत्ति 75 मिलियन डॉलर है। वह एक साल में 75 मिलियन डॉलर कमाती है। आशा भोंसले ने अपनी आवाज के दम पर दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। उनकी गिनती बॉलीवुड की दिग्गज महिला पाश्र्वगायिकाओं में गितनी होती है।