Congress: पैलेट गन पीड़ित साहिल के थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो बैठे धरने पर

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंच है। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे। राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए और आरोप लगाया कि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जानकारी लेने के बाद राहुल थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मिलने डीसीपी ऑफिस गए थे। नुपुर प्रसाद को चार्ज संभाले अभी एक दो दिन ही हुए हैं। राहुल अपने साथ कई शिकायतें लेकर अंदर गए थे और इन पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई फैसला नहीं लिया। 

इसके बाद बाहर निकलते ही राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। उनके लिए एक कुर्सी लगाई गई और वह वहीं बैठ गए। हालांकि पुलिस की तरफ से शिकायत ले ली गई है और बताया गया है कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। लेकिन एफआईआर को लेकर राहुल गांधी का आरोप बना हुआ है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

pc- aaj tak