Credit Card: आप भी कर रहे हैं क्रेडिट कार्ड बकाया का सेटलमेंट तो जान ले इसके फायदे और नुकसान

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में हर कोई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करता है। इसकी मदद से लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति बैलेंस करने में आसानी होती है। लेकिन कई बार हम कार्ड का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसकी वजह से बिल भारी बन जाता हैं और फिर भरने में परेशानी आती है।
ऐसी स्थिति में बैंक अक्सर ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड सैटलमेंट का ऑफर देते हैं। पहली नजर में ये काफी राहतभरा लगता है, क्योंकि इसमें कुल बकाया रकम से कम पैसे देकर मामला बंद किया जा सकता है। लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों होते हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है।

सेटलमेंट के फायदे
ग्राहक को पूरी रकम नहीं चुकानी पड़ती
बढ़ते ब्याज और लेट फीस से राहत मिल सकती है
कानूनी नोटिस या रिकवरी एजेंट नहीं कर पाएंगे परेशान
आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, तो राहत मिल सकती है

क्या होता हैं सेटलमेंट का नुकसान

सेटलमेंट का सबसे बड़ा असर सिबिल स्कोर पर पड़ता है
बैंक आपके अकाउंट को सैटल्ड के रूप में रिपोर्ट करता है, ना कि क्लोज्ड या पेड़ इन फुल
भविष्य में लोन या नया क्रेडिट कार्ड मिलने में परेशानी हो सकती है
होम लोन, कार लोन या बिजनेस लोन की मंजूरी मुश्किल हो सकती है

pc- live mint