Crime: दरिंदे ने 5 साल की बच्ची को आम के लालच से बुलाया पास और फिर उसके साथ किया रेप, होश उड़ा देगी रांची की घटना

PC: deccanherald

झारखंड के रांची जिले में एक शादी के रिसेप्शन में एक व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों द्वारा पीटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराध करने के समय वह नशे में था।

चान्हो पुलिस थाने के प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पीड़िता की कल रात मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्ता ने पीड़िता के परिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा, "पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को आरोपी गांव में एक शादी समारोह में गया था। उसने लड़की को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां नाबालिग के साथ बलात्कार किया।" घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की, जिसे बाद में पुलिस ने बचा लिया।