Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग आज करेगा दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, जाने पिछले चुनावों के परिणाम

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनावों को तैयारी  राजनीतिक पार्टियों की और से पूरी है। आप, कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशी उतारने शुरू कर दिए हैं और प्रचार प्रसार भी शुरू हो चुका हैं। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा था की जल्द ही चुनावों की घोषणा होने वाली है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं और वो यह हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होना है। चुनाव आयोग दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान करेगा।

फरवरी में हो सकते हैं चुनाव
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी महीने में चुनाव हो सकते है। कहा जा रहा है कि चुनाव एक चरण में हो सकता है और इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। 

पिछले चुनाव में क्या रहे थे नतीजे
दिल्ली में 2025 के नतीजे तो बाद में आएंगे लेकिन दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना चुकी है। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं। दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार था, जब किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती थीं। वहीं, 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी।

pc- amritvichar.com