Delhi: दलित युवती को हिंदू बन फंसाया, शरीर पर लगाते जानवर का खून, कई बार किया गैंगरेप, जबरन किया उसके साथ...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के जामिया नगर इलाके से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल की दलित युवती को बंधक बनाकर न सिर्फ गैंगरेप किया गया, बल्कि उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया। इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार फहीम नाम का एक अवैध हथियारों का सप्लायर है। उसने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर लड़की को अपने जाल में फंसाया था।

किया ये घिनौना काम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी ने  पीड़िता को डराने और उसका हौसला तोड़ने के लिए आरोपी उस पर जानवरों का खून और मांस के टुकड़े फेंकते थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फहीम ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर ‘साहिल’ नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाई थी। उसने खुद को एक बेहद अमीर हिंदू परिवार का लड़का बताया। पीड़िता उसके इस झांसे में आ गई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा भी दिया था। साल 2022 में आरोपी ने लड़की को दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने के बाद लड़की को पता चला कि साहिल असल में फहीम है। इसके बाद फहीम और उसके साथियों ने मिलकर लड़की को बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

क्या बताया शिकायत में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि फहीम और उसके रिश्तेदार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हैं, आरोपी लड़की का मानसिक और शारीरिक शोषण करते थे, उसे डराने के लिए उसके पूरे शरीर पर जानवरों का खून पोत दिया जाता था। इतना ही नहीं, उसके ऊपर मांस के टुकड़े भी फेंके जाते थे ताकि वह पूरी तरह डर जाए।

pc- taylorring.com