Donald Trump: जाने किस डर से बेटे की शादी में नहीं जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, कहा जाउंगा तो हो सकता हैं वापस नहीं...

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिकी वॉर में बिजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने बेटे की शादी में भी जाने का समय नहीं है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी को लेकर एक बयान दिया है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वक्त सही नहीं है, इसलिए बेटे की शादी अटेंड करना मुश्किल है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान युद्ध की वजह से उन्हें अपने बेटे की शादी में शामिल न हो पाने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस सप्ताह के आखिरी में पाम बीच की सोशलाइट बेटिना एंडरसन के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी की टाइमिंग ठीक नहीं है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन ईरान के मौजूदा हालात और मीडिया की कड़ी नजरों की वजह से इस समय वक्त निकालना काफी मुश्किल है। ट्रंप ने कहा, मेरा बेटा चाहता है कि मैं शादी में आऊं, लेकिन मेरे लिए यह सही समय नहीं है। अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मेरी आलोचना होगी और अगर नहीं जाता हूं तो भी मुझे घेरा जाएगा।

pc- history.com