Ghaziabad: तीन बहनों का सुसाइड मामला उलझा, कोरियन गेम के लिए पुलिस ने किया....पिता पर हैं 2 करोड़ का कर्ज
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से गिरने के बाद 16 साल से कम उम्र की तीन बहनों की मौत के मामले ने लोगों को हैरान कर रखा है। यहां घटना की जांच में जुटे अधिकारी भी उलझन में पड़ गए हैं। दरअसल, रात 2 बजे हुई घटना के बाद बुधवार सुबह तीनों लड़कियों के पिता ने मीडिया को बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे। इसमें उन्हें कुछ टास्क करने होते थे और आखिरी टास्क आत्महत्या करना था। हालांकि, शाम तक पुलिस ने ऐसे किसी गेम के होने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें अपनी मां या पिता के मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं।
पुलिस क्या बता रही
खबरों की माने तो तीन लड़कियों की इस प्रकार बालकनी से कूदकर जान देने के मामले में पुलिस की अपनी थ्योरी है। पुलिस का मानना है कि बहुत अधिक इमोशनल कोरियन ड्रामा के गहरे असर को एक वजह के तौर पर नकारा नहीं जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि गाजियाबाद के इस परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं। उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पास मोबाइल फोन नहीं थे, क्योंकि उनके पिता ने बिजली का बिल चुकाने के लिए उन्हें बेच दिया था। उन्होंने बच्चों को धमकी भी दी थी कि वह उनकी शादी करवा देंगे।
मोबाइल देना किया था बंद
खबरों की माने तो चेतन कुमार ने पिछले हफ्ते अपनी तीन छोटी बेटियों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) को अपना मोबाइल फोन देना बंद कर दिया था। पुलिस ने कहा कि कोरियन ड्रामा से बहुत ज्यादा प्रभावित तीनों लड़कियों को शायद अपने पिता की इस हरकत से बुरा लगा होगा। इस कारण उन्होंने इस प्रकार प्रकार के कदम उठाने का निर्णय लिया।
pc- news18 hindi





