Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के भावों में तेजी जारी, आज राकेट की स्पीड़ से बढ़े सोने और चांदी के दाम

इंटरनेट डेस्क। बड़े त्योहार जा चुके हैं, केवल शादी ब्याह का सीजन चल रहा हैं, लेकिन फिर भी सोना-चांदी के भाव में आग लगी हुई हैं। इन दोनों की धातुओं के भाव आसमान पर है। अगर आप भी सोने-चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज, बुधवार, 25 फरवरी के ताजा रेट्स पर नजर डालना बहुत जरूरी है। 

आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोना 1,60,754.00 पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। 6,004.00 की भारी मजबूती के साथ ₹2,66,748.00 के स्तर पर कारोबार कर रही है।  इसके साथ ही देश के बड़े शहरों में 22कैरेट और 24कैरेट सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है।

वैसे बता दें कि ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है। यहां ये भी ध्यान रखना होगा कि ये महज अनुमान है, जो सही या गलत दोनों साबित हो सकते हैं। यह जानकारी 25 फरवरी 2026 को अपडेट की गई है।

pc- upstox.com