Gold Silver Prices: जान ले आप भी आज देश में सोना चांदी का क्या हैं नया भाव, पता चल जाएगी आपको भी...
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से एक साल के लिए सोना न खरीदें की अपील की थी और 24 घंटे में वो फिर से उसी बात को दोहरा चुके है। ऐसे में सोने की कीमतों में कल से हल्का दबाव देखा गया। आज 12 मई को भी एमसीएक्स पर बढ़त देखी जा रही है. सोने का रेट 286 रुपये चढ़कर 153949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,270 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट का दाम 1,39,590 रुपये प्रति 10 ग्राम का है। मुबंई में 24 कैरेट का भाव 1,52,120 रुपये है और कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में भी यही दाम है। इसके अलावा पटना में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 1,52,170 रुपये पर है, 22 कैरेट का दाम बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई में 1,39,440 रुपये पर है।
चांदी का भाव
तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी केे दाम कम हुए हैं। इससे पहले बीते तीन दिनों में चांदी करीब ₹20,000 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी थी। आज दिल्ली में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,74,900 प्रति किलो पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी इसके भाव इसी स्तर पर हैं। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां दाम ₹2,85,100 प्रति किलो है।
pc- businesstoday.in






