Gujarat: प्रिंसिपल पहले नहाते हुए देखता छात्राओं को, फिर बहाने से बुला टच करता उनके प्राइवेट पार्ट, इसके बाद शुरू करता फिर ये गंदा खेल....
- byShiv
- 08 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के सूरत से एक हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही हर कोई दंग रह गया। साथ ही साथ गुरू और शिष्य का रिश्ता भी शर्मसार हो गया। जानकारी के अनुसार सूरत के आदिवासी आश्रम में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप लगा है। 35 छात्राओं ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आदिवासी विकास विभाग की टीम को छात्राओं ने जानकारी दी हैं।
क्या हैं मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल लड़कियों को नहाते देखता और छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं आरोपी प्राइवेट पार्ट को टच कर किस करता था। छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान तक मिले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस सभी लड़कियों के मेडिकल टेस्ट करवा रही है। वहीं आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बहाने से बुलाता था अंदर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल योगेश पटेल ने अपने कमरे में कई तरह की दवाइयां रखी हुई हैं। किसी भी छात्रा को सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर वह खुद ही उन्हें दवाई देता था। दवा देने के बहाने उन्हें अपने कमरे में बुलाता और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं के बयान लेने के बाद पुलिस सभी 35 लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवा रही है। अब तक 6 छात्राओं का टेस्ट हो चुका है। इसमें एक 13 साल की छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान भी मिले हैं।
pc- idp24news.com