Health Tips: गले में दर्द या संक्रमण से हैं परेशान तो अपना सकते हैं घरेलू टिप्स
- byShiv
- 08 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस समय मौसम बदल रहा हैं और इसके कारण ही इन दिनों वायरल इंफेक्शन, स्वाइन फ्लू और कई तरह की परेशानिया सामने आ रही है। सर्दी, जुकाम और गले में दर्द या संक्रमण की समस्या काफी हो रही है। गले में कुछ चिपचिपा, अटका हुआ, गले में चुभन सी महसूस होती है। लगातार खांसी की शिकायत रहती है। इसे ठीक करने के लिए आयुर्वेद में कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं। आज जानते हैं उनके बारे मंे।
गले के इन्फेक्शन के मुख्य लक्षण
गले में खराश और जलन
गले के पीछे वाले हिस्से में म्यूकस डिस्चार्ज
टॉन्सिल में सूजन और दर्द
मुलेठी का सेवन- आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को शहद में मिलाकर धीरे-धीरे चाटें, इससे गले की सूजन में तुरंत आराम मिलता है।
दिव्य काढ़ा- पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक और 2 काली मिर्च उबालकर काढ़ा बनाएं और इसे गुनगुना होने पर पिएं।
pc- sakraworldhospital.com






