Health Tips: करेंगे आप भी जामुन का सेवन तो मिलेंगे आपको भी फायदे, आज से ही कर दें शुरूआत
- byShiv
- 10 May, 2024

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम हैं और इस मौसम में आपको बाजार में जामुन खूब मिल जाएंगे। ऐसे में आप भी अगर जामुन खाने के शौकिन हैं तो फिर आपको खाने भी चाहिए। इसके खाने से आपको कई तरह के लाभ भी मिलते है। तो चले आज जान लेते हैं कि जामुन खाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते है।
डायबिटीज में सही रहता हैं
आप अगर जामुन खाते हैं तो यह डायबिटीज में बड़े ही काम की चीज है। आयुर्वेद में डायबिटीज से लड़ने के लिए जामुन को खाने की सलाह दी जाती है। इस फल के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व होते हैं, जो खून में शुगर रिलीज होने की रेट को धीमा कर देते हैं।
हृदय के लिए फायदेमंद
इसके साथ ही जामुन का सेवन हार्ट के लिए भी फायदेतमंद रहता है। बता दें की जामुन में ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है और ये दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में बेहद फायदेमंद है। जामुन का नियमित सेवन आर्टरीज को सख्त होने से रोकता है।
pc- aaj tak