Health Tips: सुबह के नाश्ते में आप शामिल कर ले दलिया, मिलेंगे ये गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड, टोस्ट या फिर घी और तेल से बने पराठे खाते है। लेकिन क्या आपको पता हैं की इनके सेवन से आपको कितना नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही सुबह उठते ही तली भुनी चीज खाना सही भी नहीं हैं। इसकी जगह अगर आप दलिया का सेवन करते हैं तो एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता विकल्प है, तो आए जानते हैं दलियां खाने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते है।

वजन कम करने के लिए
दलिया में फाइबर और प्रोटीन की अधिकता होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर और प्रोटीन आपकी बॉडी को मजबूती तो देता ही है। साथ ही यह आपको फैट से दूर रखता है। 

ब्लड शुगर के लिए
दलिया में फाइबर और प्रोटीन की अधिकता होती है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। पराठा आटा का बनता है जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है। लेकिन इसके विपरित दलिया में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो फायदा देते है।

pc- patrika news