Health Tips: स्किन,बाल, हार्ट के लिए करें आप भी विटामिन E से भरपूर इन चीजों का सेवन

इंटरनेट डेस्क। हमारे शरीर के लिए विटामिन ई बहुत ही जरूरी है। यह एक जरूरी फैट-सॉल्यूबल पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। यह एक पॉवर फुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। विटामिन ई स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है, बालों को मजबूत करता है, हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन ई की नेचुरल पूर्ति के लिए फलों को डायट में शामिल करना चाहिए, तो जानते हैं उन फलों के बारे में।

आम
गर्मियों का प्रिय फल आम न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन और आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है

पपीता
पपीता पाचन सुधारने के साथ-साथ विटामिन ई से भरपूर है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

अमरूद
अमरूद विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ई से भी समृद्ध है। यह स्किन की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

pc- euroschoolindia.com