Health Tips: सर्दियों में बड़े ही काम की हैं मूली, खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका हैं तो बाजार में आपको मूली भी खूब दिखाई दे रही होगी। वैसे इस सीजन में अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बड़े ही काम की होती है। मूली की पत्तियों की सब्जी बना सकते हैं आप मूली का कच्ची भी खा सकते हैं और सब्जी भी बना सकते है। वैसे ठंड के मौसम में खाई जाने वाली ये बेहद गुणकारी चीज है। तो जानते हैं इसके फायदे।

पाचन को बेहतर बनाए
मूली खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं दूर होती है।  ये पाचन एंजाइम को एक्टिव बनाकर पेट साफ रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है, ऐसे में मूली खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबतू होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से आप बच सकते हैं।

pc- aaj tak