Health Tips: नौतपा में आप भी बना ने इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो होना पड़ेगा आपको भी परेशान

इंटरनेट डेस्क। 25 मई से 2 जून तक नौतपा चल रहा हैं और इस समय सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। बताया जाया जाता हैं की इन नौ दिनों में सूर्य पृथ्वी के बहुत पास रहता है, जिससे धरती पर बहुत ज्यादा गर्मी बढ़ने लगती है। इस दौरान बहुत सारे लोग बीमार होते हैं, लेकिन एक बात जो सबसे ज्यादा चौंकाती है, वो ये है कि लोग धूप से कम बल्कि इस दौरान खानपान के वजह से ज्यादा बीमारी होते हैं।

क्या हो जाता हैं
गैस, एसिडिटी, किडनी में स्टोन, सूजन जैसी समस्याओं हर घर में कोई न कोई परेशान मिल ही जाता है। ऐसे में आपको नौतपा में जिन चीजों से सख्त परहेज करना है, उसमें से दो सबसे जरूरी चीज के बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।

बैंगन खाने के नुकसान
बैंगन का स्वाद में तो कोई तोड़ नहीं होता है, लेकिन जब सेहत की बात आती है, तो सावधानी जरूरी है। खासतौर पर यदि आप गर्मी में इसका सेवन कर रहे हैं, तासीर गर्म होने के साथ बैंगन में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो किडनी में स्टोन के रिस्क को बढ़ सकता है।

कटहल 
हालांकि कटहल की तासीर गर्म नहीं होती लेकिन इसका पाचन बहुत स्लो होता है। इसलिए नौतपा में इसके सेवन से बचने या बहुत ही कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर किडनी के मरीज और कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

pc- tv9