इन दो गंभीर बीमारियों का शिकार हुए Ashok Gehlot, सचिन पायलट ने की जल्द ठीक होने की प्रार्थना
- byAdmin
- 29 Feb, 2024

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक फिर से कोराना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व सीएम ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया कि पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाईं, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। गौरतलब है कि अशोक गहलोत इससे पहले भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें