Rajasthan: रितु बराला केस, जयपुर पुलिस कमिश्नर मिले कांग्रेस नेताओं से, जीरो एफआईआर दर्ज करने किया इनकार
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रितु बराला केस में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं होगी। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए मना कर दिया है। खबरों के अनुसार, 40 घंटे बाद कमिश्नरेट में धरना दे रहे कांग्रेसियों से आज सुबह कमिश्नर सचिन मित्तल ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेनिसों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कमिश्नरेट की सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए।
वहीं डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार कान खोलकर सुन लें.. लाठियों के दम पर न आवाज दबेगी, न अन्याय के खिलाफ संघर्ष रुकेगा। रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर लाठीचार्ज निंदनीय एवं भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण है।
pc- amar ujala






