IND vs SA: तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से शिकस्त दी।

मैच में तिलक वर्मा ने भी नाबाद 26 रन की पारी खेली। इस पारी में दम पर उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए हैं। 

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अपने ये 4000 रन 125वीं पारी में पूरे किए हैं। इसी के साथ उन्होंने सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने के मामले में शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे कर दिया है। गिल ने टी20 क्रिकेट में 4000 रन 129 पारी और विराट कोहली ने 138 पारियों में इतने रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से तिलक से ज्यादा तेज 4000 रन सिर्फ रुतुराज गायकवाड़ (116 पारियां) और केएल राहुल (117 पारियां) ने पूरे किए हैं।

PC- espncricinfo.com