INDIA-US: केंद्रीय मंत्री गोयल ने गिनाएं ट्रेड डील के फायदे, राहुल गांधी के लिए कहा, इकोनॉमी समझ नहीं आ रही

इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड डील हो चुकी है। भाजपा इसके फायदे गिना रही हैं तो वहीं विपक्ष हमलावर हो रहा है। अब विपक्ष के हमलों के बाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते को भारत के लिए सबसे अच्छी डील करार दिया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को बेहतर शर्तें मिली हैं। यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद समझौते की घोषणा की। 

क्या बोले पीयूष गोयल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को इकोनॉमी समझ नहीं आ रही है। भारत अमेरिका ट्रेड डील से 140 करोड़ भारतीयों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को क्या मिर्ची लग रही है? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जवाब देना होगा कि इस नकारात्मक मानसिकता से वे क्या हासिल करना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संसद में हम सभी ने शर्मनाक नजारा देखा। 

डील को बताया ऐतिहासिक
खबरों की माने तो पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई। यह समझौता दो समान विचारधारा वाली, निष्पक्ष व्यापार करने वाली लोकतांत्रिक देशों की ताकत दिखाता है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक मोड़ बताया, जो भारत-अमेरिका संबंधों को नया आकार देगा। गोयल के अनुसार, यह डील किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोलेगी।

PC- tv9