India-USA: भारत अमेरिका में ट्रेड डील को लेकर पाकिस्तान में निराशा, देश की जनता कह रही, इज्जत खरीदी नहीं जाती, कमानी पड़ती है
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका को बीच हुई ट्रेड डील को लेकर पाकिस्तान में निराशा का महौल है। यहां नागरिक अपनी ही सरकार को खूब कोस रहे हैं। कोई कह रहा है- इज्जत खरीदी नहीं जाती, कमानी पड़ती है तो कोई कह रहा है कि ट्रंप की महीनों की चापलूसी का इनाम आखिर मिला क्या? 21वीं सदी की विदेश नीति व्यक्तिगत रिश्तों से नहीं चलती। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तो यहां तक कह दिया कि सेल्समैन-इन-चीफ की सारी रणनीति धरी रह गई। उनका साफ इशारा पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ओर था।
पाकिस्तान की जनता हैरान
मीडिया रिपोटर्स की माने उतो लोग पिछले दिनों ट्रंप के इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट को देखकर हैरान हैं, जहां उन्होंने इंडिया गेट की तस्वीरें और एक मैगजीन का कवर फोटो शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रंप साथ दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय सामानों पर टैरिफ 18 प्रतिशत करने की घोषणा की, जोकि पाकिस्तान के 19 प्रतिशत से एक प्रतिशत कम है।
कौस रहे लोग
इंटरनेट मीडिया पर आलोचकों का कहना है कि वाशिंगटन के साथ महीनों तक हाई-प्रोफाइल बातचीत का कोई खास नतीजा नहीं निकला। पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार तक के लिए नामित किया, बोर्ड आफ पीस में उनके शामिल होने का समर्थन किया मगर पाकिस्तान पर भारत की तुलना में ज्यादा टैरिफ का बोझ पड़ा। भारत ने महीनों तक ट्रंप के दबाव के बावजूद घुटने नहीं टेके। बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने वाशिंगटन में लगातार लॉबिंग की थी। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता व पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील को परिस्थितियों के बजाय रणनीति की विफलता बताया।
pc- bhaskar english





