IPL 2026: चहल ने आईपीएल शुरू होने से पहले कहा-मैने शराब...6 महीने में हो गया...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिरकी नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस है। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चहल ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने उनके फैंस और क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स के यूट्यूब पॉडकास्ट पर बात करते हुए चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक बड़े बदलाव के बारे में बताया। चहल ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया है। 35 साल की उम्र में कदम रख चुके इस लेग स्पिनर का मानना है कि अब उनके करियर का वह पड़ाव है जहां फिटनेस ही सबसे बड़ी कुंजी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चहल ने कहा, मैं अब अपनी टीम के लिए अपना 150 प्रतिशत देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सकारात्मक सीखें। 

pc- newsbytesapp.com