Iran-US: शांति वार्ता के मध्यस्थ पाकिस्तान को झटका, ट्रंप ने कहा- सऊदी अरब, UAE और कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में मध्यस्थता करने वाले देशों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान का नाम ही नहीं लिया। खुद को ईरान युद्ध का शांतिदूत मानने वाले पाकिस्तान के लिए ये बड़ा झटका है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि हम ईरान के अनुरोध पर बातचीत कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल इससे पहले अमेरिका के सेवानिवृत्त जनरल और रक्षा विशेषज्ञ जैक कीन ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान का रुख ईरान के पक्ष में झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। कीन ने कहा था कि पाकिस्तान और कतर जैसे कुछ मध्यस्थ देशों ने ऐसा रुख अपनाया है, जिससे वे अमेरिका के बजाय ईरान के हितों के अधिक करीब नजर आते हैं।

जून, 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के दौरान पाकिस्तान को कतर के साथ एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में देखा गया था। कतर के विदेश मंत्रालय ने भी उस समय सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों का समर्थन कर रहा है।

pc- BBC