Iran War: सात सालों में पहली बार भारत पहुंचा ईरानी कच्चा तेल, 20-20 लाख बैरल क्षमता के दो जहाज पहुंचे
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत ने सात साल बाद ईरान से तेल निर्यात किया है, दो बड़े तेल टैंकर ईरानी कच्चा तेल लेकर भारत के बंदरगाहों पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार यह तब हुआ है जब अमेरिका ने पिछले महीने भारत को एक अस्थायी छूट दी थी कि वो ईरान से तेल खरीद सकता है। लेकिन यह छूट 19 अप्रैल को खत्म हो रही है। इसलिए भारतीय कंपनियां इस मौके का जल्द से जल्द फायदा उठाने में लगी हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका और ईरान के बीच जो जंग शुरू हुआ और फिर सीजयफायर हुई, उस दौरान अमेरिका ने भारत को एक अस्थायी छूट दी। इस छूट के तहत कहा गया था की भारत कुछ समय के लिए ईरान से तेल खरीद सकता है, लेकिन यह छूट सिर्फ 19 अप्रैल 2026 तक है। उसके बाद क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है।
कौन से जहाज आए और कहां पहुंचे?
खबरों की माने तो ईरान से कच्चा तेल लेकर जहाज पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली कंपनी एलएसईजी के डेटा के मुताबिक दो बहुत बड़े तेल टैंकर यानी वीएलसीसी भारत पहुंचे हैं। पहला जहाज है फेलिसिटी जो ईरान का अपना जहाज है, यह पश्चिम भारत में गुजरात के सिक्का बंदरगाह पर पहुंचा है। दूसरा जहाज है जाया जो कुराकाओ देश का झंडा लगाकर चलता है। यह पूर्वी भारत में ओडिशा के बंदरगाह पर पहुंचा है।
pc- moneycontrol.com






