Jokes: महिला : सेठ जी लाल मिर्च देना, सेठ (पास खडे नौकर से) : हरी मिर्च देना, पढ़ें आगे
- byvarsha
- 10 Feb, 2026
Joke 1:
मम्मी: बेटा, सुबह-सुबह मोबाइल मत चलाया करो, आंखें ख़राब हो जाएंगी!
बेटा: तो फिर आप सुबह-सुबह दूसरों के स्टेटस क्यों देखती हो?
मम्मी: ताकि पता चले किसकी आंखें पहले ख़राब होंगी!
Joke 2:
एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर
रहा थाहे प्रभु, न्याय करो… हे प्रभु, न्याय करो…
हमेशा भाई-भाई को बिछड़ते देखा है कुम्भ में …
कभी पति-पत्नी पर भी try करो !!

Joke 3:
ट्रैन चली, सरदार जी एक डिब्बे में चढ़
गए..
TT बोला- क्यों पाजी..? दिखतानहीं, लेडीज का डिब्बा है..?
सरदार जी- सॉरी जी सॉरी..! मेरे को लगया आप मर्द हो….
Joke 4:
दो सरदार जंगल में जा रहे थे
सामने शेर आ गया,
पहले ने मिट्टी उठाई और शेर की आँख में डालकर भागने लगा,
दूसरा वहां खड़ा रहा.
पहला- अबे भाग… दूसरा : मैं क्यों भागूं, मिट्टी तूने डाली है.

Joke 5:
महिला : सेठ जी लाल मिर्च देना।
सेठ (पास खडे नौकर से) : हरी मिर्च देना।
महिला : सेठ जी मैने लाल मिर्च बोली है।
सेठ : हरी मिर्च देना जल्दी।
महिला(गुस्से से लाल) : सेठ तुम पागल हो क्या? मैने लाल मिर्च मांगी है।
सेठ : बहिन जी ज्यादा गुस्सा मत करो….. ठण्ड रखो ठण्ड…..लाल मिर्च ही देंगे… . . . . .
‘हरि’ मेरे नौकर का नाम है






